जागरूकता के लिए चित्रकला स्पर्धा कल
बैतूल| स्वास्थ्य विभाग द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता 13 मार्च को सीएमएचओ कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की गई है, जिसमें 6वीं से 8वीं तक बेटी बचाओ, 9वीं से 12वीं तक कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप, ओपन कैटेगरी के लिए लिंगानुपात का गिरता सूचकांक एक चिंतनीय विषय शामिल है।