पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News People Will Swing On Arms Today After Worshiping Ravana39s Son Meghnath On Dhurndi

धुरेंडी पर रावण पुत्र मेघनाथ का पूजन कर आज भुजाओं पर झूलेंगे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में होली के दूसरे दिन धुरेंडी पर मंगलवार को रावण पुत्र मेघनाद का पूजन होगा। इसके साथ ही होली मेला भी लगेगा। सोमवार को मेघनाथ पूजन और मेले को लेकर मेघनाथ मोहल्ले में दिन भर तैयारियां चलते रहीं।

दोपहर में मेघनाथ समिति के हरी पठाड़े, राजू चोपड़े, जयराम कालभोर आदि ने बताया मेघनाथ मोहल्ले में स्थित लगभग 42 फीट ऊंचे खंभे के मेघनाथ की सफाई कर गल चढ़ाया। इस गल पर धुरेंडी की शाम में लोग रस्सी बांधकर झूलेंगे।

बुजुर्गों ने बताया मेघनाथ के दोनों खंभों के बीच एक छोटे खंभे पर कपड़ा लपेटकर बांधा जाता है। जिसे गल कहते हैं। यह मेघनाथ की भुजा मानी जाती है। भुजा पर ही रस्सी बांधकर झूलते हैं। मंगलवार दोपहर 2 बजे से मेघनाथ का पूजन शुरू होगा। इस दौरान होली मेला भी लगेंगा। मेले में नगर सहित विभिन्न गांवों से फाग मंडली आकर फाग गीत प्रस्तुत करेंगे। मेला और पूजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

मेला बाजार की हुई नीलामी, साप्ताहिक और गुजरी बाजार की अटकी

घोड़ाडोंगरी| ग्राम पंचायत में सोमवार को धुरेंडी के दूसरे दिन लगने वाला मेघनाथ मेला 14 हजार 500 रुपए में नीलाम हुआ। हालांकि गुजरी बाजार व साप्ताहिक बाजार नीलामी स्थगित हाे गई। सरपंच रामलता उइके, उपसरपंच नीतेश भुजवरे, पंच राकेश अग्रवाल, पंचायत सचिव बलसिंह धुर्वे, रोजगार सहायक संजय साहू सहित पंचों की उपस्थिति में नीलामी प्रक्रिया हुई। इसमें सबसे पहले मेघनाथ मेला नीलाम किया गया। इसमें पांच बोलीदारों ने बाेली लगाई। बोली 8000 से प्रारंभ हुई। मेले के लिए सफल बोलीदार के रूप में एस अग्रवाल ने 14 हजार 500 की बोली लगाकर मेला शुल्क वसूली अधिकार हासिल किए।

बांधकर झूलते हैं। मंगलवार दोपहर 2 बजे से मेघनाथ का पूजन शुरू होगा। इस दौरान होली मेला भी लगेंगा। मेले में नगर सहित विभिन्न गांवों से फाग मंडली आकर फाग गीत प्रस्तुत करेंगे। मेला और पूजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है।

मुलताई। मेघनाथ के पूजन और मेले की तैयारी हुई पूरी
खबरें और भी हैं...