अंतिम सांस तक निशुल्क पढ़ाने का लिया संकल्प
उत्कृष्ट स्कूल से रिटायर शिक्षक ललित सागरे ने संस्था के कमजोर बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का संकल्प लिया। शिक्षक की इस पहल का अध्यापकों और शिक्षकों ने स्वागत करते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। आम अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मदनलाल डढोरे व जिला प्रभारी सुभाष सिंह ठाकुर ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षण कार्य के प्रति इतनी गहरी रूचि से बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना सराहनीय है।