पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Police Reached The Spot Regarding The Murder Accused Collected Evidence Sdop Will Investigate

हत्या के आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची पुलिस, जुटाए सबूत, एसडीओपी करेंगे जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर इलाके के भाई-बहन की हत्या के मामले में पुलिस अब सबूत जुटा रही है। मामले की जांच एसपी ने एसडीओपी विजय कुमार पुंज को सौंप दी है। एसडीओपी गुरुवार को आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर हत्या के सबूत जुटाए। जिस स्थान से बच्चों का अपहरण किया था, आरोपी ऑटो में उन्हें लेकर कहा-कहां गए, इसकी तस्दीक कर सबूत जुटाए।

सदर इलाके के पांडू बेले की बेटी सरस्वती तथा बेटे राजकुमार का पान की गुमठी चलाने वाले गड्डी उर्फ इंद्रपाल सिंह ने ऑटो चालक दोस्त श्याम पिता राजाराम उर्फ बारिक सरनेकर के सहयोग से होलिका दहन के दिन अपहरण कर ऑटो में बैठाकर चिखलार की धाराखोह नदी के झरने पर ले गए थे। वहां पर दोनों आरोपियों ने शराब पीकर बच्चों का सिर पत्थर से टकराकर गला दबाकर हत्या कर शव झरने में फेंक दिए थे। घटना के बाद परिजनों तथा इलाके के लोगों ने चक्काजाम कर विरोध किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है। गुरुवार को एसडीओपी विजय कुमार पुंज पुलिस बल के साथ आरोपियों तथा फरियादी को लेकर घटनास्थल, नेहरू पार्क सहित जहां से बच्चों का अपहरण किया था, वहां लेकर गए। वहां पर पुलिस ने सबूत जुटाए। अब पुलिस हत्यारों से हत्या के असली कारण को लेकर पूछताछ करेगी।

खबरें और भी हैं...