आमला। स्कूलों मे बच्चों ने मेले का आनंद लिया। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बोरा दौड़ से लेकर चम्मच दौड़ भी हुई।
चाचा नेहरू के जन्मदिन पर की पुष्पवर्षा, काटा केक और आतिशबाजी कर लगाए जयघोष, शहर सहित गांवों में हुए कार्यक्रम
जिले भर में मना पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन
भास्कर संवाददाता | बैतूल
जिलेभर में पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। शहर के नेहरू पार्क में पं. नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की गई। यहां पर केक काटने बाद आतिशबाजी कर जयघोष किया। बाल दिवस पर बालिकाओं ने कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को फ्रैंडशिप बेल्ट बांधकर दोस्ती सप्ताह शुरू किया।
नेहरू पार्क- लायंस क्लब सिटी ने नेहरू पार्क में जन्मदिन मनाया। ला. ब्रजमोहन भट्ट, पीएस बग्गा आदि की उपस्थिति में सांस्कृतिक, साहित्यिक तथा खेलकूद का आयोजन किया।
चाइल्ड लाइन
संस्था ने दोस्ती सप्ताह शुरू किया, 70 बालिकाओं ने कलेक्टर को फ्रैंडशिप बैंड बांधा
एक प्रयास सेवा समिति ने ठानी गांव में बच्चों को गिफ्ट बांटकर पं. नेहरू का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी रविन्द्र चौकीकर, विक्रम रघुवंशी, अभिषेक नागले, गौरव गाडगे, सोनू नागले, दिलीप धुर्वे व अन्य उपस्थित थे। भीमसेना भीमसेना छात्र विंग ने शासकीय प्राथमिक शाला सिविल लाइन में केक काटकर पाठ्य सामग्री वितरित की। पौधारोपण किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू पार्क में नेहरूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। बच्चों को चाॅकलेट बांटीं।
कहीं चम्मच तो कहीं बोरा लेकर दौड़े स्कूली बच्चे
बालरंग कार्यक्रम में बच्चों ने रंग बिखेरे
खेड़ीसावलीगढ़ | एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत इंद्रा काॅलोनी आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 50 बच्चों को यूनिफार्म बांटी। डॉ. महेंद्र गिरी, ममता कावरे, ममता गिरी, कौशल्या उइके आदि उपस्थित थे।
कांग्रेस ने चाचा नेहरू को याद किया
रानीपुर | ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मेहतो ने कहा नेहरू जी ने आधुनिक भारत व उन्नत विकास की नींव रखी थी। अशोक राठौर, सुरेंद्र सिंह राजपूत, मनजीत सिंह खनूजा, सोनू हरप्रीत खनूजा, ललित शर्मा उपस्थित थे।
प्रश्नाेत्तरी में मेरीकॉम टीम रही विजेता
घोड़ाडोंगरी | कन्या स्कूल में प्रश्नाेत्तरी प्रतियाेगिता में छात्राओं की पांच टीमों से विज्ञान, इतिहास, भूगोल, कंप्यूटर, समान्य ज्ञान, खेल संबंधी प्रश्न पूछे। मेरीकॉम सदन की टीम ने प्रथम स्थान और बेछेंद्री पाल सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सेवादल ने की मरीजों की सेवा
चिचोली | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कांग्रेस सेवादल ने जयंती मनाकर मरीजों को फल बांटे। प्रदेश सचिव मनोज आर्य, नेकराम यादव, भूपेंद्र आर्य, मोना माचीवार आदि मौजूद रहे।
बालरंग मेला लगा
शाहपुर | महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल दिवस मनाया। बालरंग मेला लगा। प्रतियोगिताएं हुईं। विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया।
एक्यूप्रेशर पार्क में प्रतिमा लगाने की मांग
सारनी | शहर के पाथाखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक्युप्रेशर पार्क में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ने पं. जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती मनाई। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भगवान जावरे ने पं. नेहरू को उद्योगों और बांधों का निर्माता बताया। पार्क में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने पं. नेहरू की प्रतिमा लगाने की मांग भी उठाई। जावरे के अलावा मो. इलियास तिरुपति एरुलू, भोला कांति, नेहरू सिंह, मनोज पंडित, विजय उपराले, राजेश डोइफोड़े, भूषण कांति समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
स्पर्धाएं हुईं, केंद्रीय विद्यालय में बच्चों को किया पुरस्कृत, कॉलेज में वक्तव्य हुआ
सारनी| शासकीय कॉलेज में मुख्य अतिथि एसडीएम व जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कुमार शानू देवरिया उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. प्रमिला वाधवा, प्राध्यापक डॉ. शोभना जैन, पुस्तकालयाध्यक्ष बीपी रोहितास, प्रमोद गाठे, डॉ. गेंदलाल विश्वकर्मा, डॉ. प्रतापसिंह राजपूत, विनोद अड़लक, अखिलेश विश्वकर्मा, डॉ. जीसी गुजरे, निर्मला पवार, लक्ष्मी नागले. ज्योति भावरासे, निकिता सोनी, श्रद्धा वागद्रे समेत अन्य उपस्थित थे। केंद्रीय विद्यालय में प्राचार्य हरि प्रसाद धारकर और प्रधानपाठक भरतकुमार धोटे ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। आंगनबाड़ियों में भी कार्यक्रम हुए। काशी धाकड़, राखी ज्ञानचंदानी ने बताया वार्ड 2 के केंद्र में कई कार्यक्रम हुए।
बच्चों को भेंट की भोजन थाली
मुलताई | नवीन हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य रविशंकर पवार ने संबोधित किया। राज्यस्तरीय शतरंज स्पर्धा में शामिल होने वाली स्कूल की आलमीन खान का सम्मानित किया।
इधर, डहुआ में जय मां भवानी दुर्गा उत्सव मंडल के सदस्य माध्यमिक स्कूल में बच्चों के साथ मौजूद रहे। केडी बारे, संतोष बुवाड़े, सुनील पिंजारे, रवि बारंगे, मनोज बारंगे, अखिलेश कोड़ले ने 223 बच्चों को स्कूल में भोजन के लिए थाली प्रदान की। महिला एवं बालविकास विभाग ने नपा प्राथमिक स्कूल में बालरंग मेला आयोजित किया।