- Hindi News
- National
- Amla News Mp News Railway Running Room Contract Workers Demonstrated To Increase Wages
मजदूरी में वृद्धि के लिए रेलवे रनिंग रूम ठेका श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
रेलवे के रनिंग रूम में काम करने वाले रेलवे के ठेका मजदूरों ने मजदूरी में बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर रनिंग रूम के सामने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिला ठेका श्रमिक भी शामिल हुई। प्रदर्शनकारी महिला प्रीति सूर्यवंशी, पूनम मगरदे, शीला वर्मा, रीना ठाकुर, देवकी अतुलकर, यशवंती बाई ने बताया कि सरकारी नियमानुसार रेलवे में काम करने वाले ठेका मजदूरों को रोजाना 403 रुपए दिया जाना चाहिए, लेकिन ठेकेदार इससे कम मजदूरी देते हैं।
किसी को 250 रुपए तो किसी को 300 रुपए देकर ही काम चलाया जाता है, लेकिन रेलवे प्रशासन की तरफ से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे मजदूरों में नाराजगी व्याप्त है। मजदूरों ने वेतन में वृद्धि करने, हर माह नियमित रूप से मजदूरी देने की मांग रखी। मजदूरों का कहना है कि यदि शीघ्र ही मांगों पर रेलवे प्रशासन व ठेकेदारों की तरफ से ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में हड़ताल व आंदोलन किया जाएगा। ठेका श्रमिक महिला प्रीति सूर्यवंशी ने बताया कि रनिंग मेन 8 घंटे काम करता है। इसका मानदेय 5500 दिया जाता है। जबकि बैंक में मानदेय डालने का का मैसेज 9 हजार 990 का मैसेज आता है।
रेलवे रनिंग रूम ठेका श्रमिकों ने मजदूरी की पूरी राशि देने किया प्रदर्शन।
किसी को 250 रुपए तो किसी को 300 रुपए देकर ही काम चलाया जाता है, लेकिन रेलवे प्रशासन की तरफ से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे मजदूरों में नाराजगी व्याप्त है। मजदूरों ने वेतन में वृद्धि करने, हर माह नियमित रूप से मजदूरी देने की मांग रखी। मजदूरों का कहना है कि यदि शीघ्र ही मांगों पर रेलवे प्रशासन व ठेकेदारों की तरफ से ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में हड़ताल व आंदोलन किया जाएगा। ठेका श्रमिक महिला प्रीति सूर्यवंशी ने बताया कि रनिंग मेन 8 घंटे काम करता है। इसका मानदेय 5500 दिया जाता है। जबकि बैंक में मानदेय डालने का का मैसेज 9 हजार 990 का मैसेज आता है।
एसएस श्याम, मुख्य कर्मी दल