पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Amla News Mp News Rake On Prayer Meeting In School Alert Announcement With Train Information At Station

स्कूल में प्रार्थना सभा पर राेक, स्टेशन पर ट्रेन की सूचना के साथ अलर्ट एलाउंसमेंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में कोरोना वायरस का कोई मामला फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन इसका असर दिखाने लगा है। बाजार क्षेत्र में इससे बचाव की सामग्री की बिक्री में तेजी अा गई है। जंक्शन पर अब एनाउंसमेंट के दौरान न केवल ट्रेनाें की जानकारी बल्कि यात्रियों को वायरस से सतर्कता बरतने के उपाय भी बताए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी अपने कर्मचारियों के माध्यम से नगर सहित अंचल के लोगों को जागरूक करने में जुटा है।

बीएमओ डॉ. अशोक नरवरे ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाेर्डिंग्स लगाकर जागरूकता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा लाेगाें काे मास्क लगाकर रहने अाैर सतर्कता बरतने, भीड़ वाले क्षेत्राें में नहीं जाने की समझाइश दी जा रही है।
वहीं केवि प्राचार्य एमएल लोहार ने बताया बच्चों में किसी तरह का संक्रमण न हो इसके लिए प्रार्थना सभा फिलहाल बंद करवा दी है। डाॅक्टर्स भी सतत् निगरानी कर रहे हैं। बच्चों को बचाव के साधनों के उपयोग के लिए रोजाना प्रेरित कर अपडेट लिया जा रहा है।

लाेग कोरोना से बचाव के लिए बरते यह सावधानियां

{कोरोना से बचने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें।

{अपने हाथ को हर थोड़ी देर में साबुन से अच्छे से धोएं।

{जिन्हें सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण हो, उनके पास ना जाएं और अगर आप में ऐसे लक्षण हों तो तुरंत डाॅक्टर से संपर्क करें।

{पेय पदार्थ का अधिक उपयोग करें।

{गंदे हाथ से आंख, नाक, मुंह न छुएं।

{अधिक भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं।

{ लोगों से गले मिलने और हाथ मिलाने से बचे।

काेराेना वायरस से बचाव के स्टेशन पर पंपलेट चिपकते हुए रेलवे अधिकारी, कर्मचारी।

इतिहास में पहली बार स्कूलाें में प्रार्थना सभा पर लगाई रोक

वायुसेना के केंद्रीय विद्यालय में करीब डेढ़ हजार से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। इनमें वायुसेना परिसर सहित नगर के अन्य इलाकों के भी बच्चे यहां पढ़ने पहुंचते हैं। इस कारण यहां स्कूल प्रबंधन ने स्कूल चालू हाेने के बाद से इतिहास में पहली बार प्रार्थना सभा पर रोक लगाई है। ताकि बच्चे अधिकतम संख्या में एक-दूसरे के संपंर्क में न रहे। बच्चों को खांसी, सर्दी, बुखार जैसे लक्षण समझ अाते हैं तो उन्हें दूसरे कमरों में बैठाकर अध्यापन कार्य करवाया जा रहा है।

होर्डिंग्स लगाकर कर रहे सचेत व मास्क लगाने का लोगों को दे रहे सलाह

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जंक्शन के लिहाज से भी मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। जबकि अन्य क्षेत्रों के भी मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में ज्यादा संपर्क वाले कर्मचारियों को मास्क लगाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जबकि अस्पताल प्रबंधन ने कर्मचारियों की बैठक लेकर अंचल के लोगों को भी जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
खबरें और भी हैं...