- Hindi News
- National
- Multai News Mp News Rang Panchami39s Enthusiasm Faded With Fear Of Corona Gulaal Greeted
कोरोना के डर से फीका हुआ रंग पंचमी का उत्साह, गुलाल लगाकर दी बधाई
कोरोना वायरस के डर से रंगपंचमी का उत्साह कम नजर आया। नगर के साथ गांवों में भी युवाओं की टोली ने पक्के रंग से दूरी बनाए रखी। एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं।
नगर के ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में युवाओं ने भोलेनाथ का अभिषेक कर पानी बचाने का संकल्प लिया। इसके साथ शिव भक्तों ने फूलों से रंगपंचमी मनाई। रंग पंचमी पर बच्चे भी रंग-गुलाल उड़ाते नहीं दिखाई दिए। सुबह 11 बजे युवाओं की टोली हाथों में गुलाल लेकर रंग पंचमी की बधाई देने निकली। नगर में दोपहर 2 बजे तक रंग पंचमी मनाई। ग्रामीण क्षेत्र में रंग पंचमी पर रंग की जगह गुलाल उड़ा। ग्राम डहुआ, जौलखेड़ा, मोही, मासोद, प्रभातपट्टन सहित अन्य गांवों में रंग पंचमी पर गुलाल उड़ा।
डहुआ के मनोज बारंगे ने बताया कोरोना वायरस की वजह से रंग पंचमी खेलने वालों की संख्या कम रही। ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में पं. दीपक महाराज, शिवा खंडेलवाल, विनोद ठाकरे, विक्की साहू, डॉ. कृष्णा धोटे, जय साहू, हंसू साहू, अमित पवार, राघव खंडेलवाल, प्रणव खंडेलवाल, शंकर बारस्कर सहित अन्य साधकों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद एक-दूसरे पर फूल बरसाते हुए शुभकामनाएं दीं। शिव भक्तों ने पानी और पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।
मुलताई। रंग पंचमी पर पक्के रंगों से दूरी बनाकर गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं।