- Hindi News
- National
- Multai News Mp News Rangpanchami With Flowers In Dnyaneshwar Shiva Temple Today
ज्ञानेश्वर शिव मंदिर में फूलों से रंगपंचमी आज
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को रंगपंचमी मनाई जाएगी। मासोद रोड पर स्थित ज्ञानेश्वर शिव
मंदिर में फूलों से रंग पंचमी खेली जाएगी। सुबह 8 बजे पंडित दीपक व्यास के मार्गदर्शन में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद फूलों से रंगपंचमी खेली जाएगी।
शिवभक्त शिवा खंडेलवाल, विनोद ठाकरे, डॉ. कृष्णा धोटे, शंकर बारस्कर, विशु सोलंकी, महेश डांगे, विक्की साहू, जय साहू, हंसू साहू, सुभाष ठाकरे आदि ने बताया फूलों और प्राकृतिक रंगों की व्यवस्था मंदिर समिति ने की है। रंग पंचमी खेलने के बाद साधकों की बैठक होगी। जिसमें आगामी दिनों में मंदिर में होने वाले अनुष्ठान को लेकर चर्चा की जाएगी।