- Hindi News
- National
- SHAHAPUR News Mp News Resentment Among Ward Dwellers For Not Having Broken Drains And Cleaning
टूटी नालियां और सफाई नहीं हाेने से वार्डवासियों में नाराजगी
सारनी। नाली की सफाई और मरम्मत न हाेेने पर वार्डवासियाें ने साैंपा ज्ञापन।
सारनी| नपा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 में पानी की टंकी के पास की नाली की साफ-सफाई नहीं हाेने वार्ड में कचरा पड़े रहने और टूटी नालियाें की मरम्मत नहीं हाेने से नाराज वार्डवासियाें ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर नपा सीएमओ काे ज्ञापन साैंपकर समस्या का निराकरण करने की मांग रखी। नगर के प्रकाश खातरकर, दुर्गा दुबे, कल्पना कहार ने बताया नाली और वार्ड की सफाई नहीं हाेती है। इससे वार्ड में गंदगी बनी रहती है। नपा के सफाई सुपरवाइजर को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। नपा सीएमओ सीके मेश्राम ने वार्डवासियाें काे समस्या का निराकरण करवाए जाने का आश्वासन दिया।