पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Resolution Taken As A Witness To Mother India Will Keep It Clean Around Homes

भारत माता को साक्षी मानकर लिया संकल्प, घरों के आसपास रखेंगे साफ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अप्रिय घटना से निपटने महिलाओं को दी चिली स्प्रे की जानकारी

बैतूल| रजक समाज की नारी शक्तियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्वच्छता संकल्प के रूप में मनाया। समाज के जिलाध्यक्ष तुलसी मालवी ने बताया समाज की महिलाओं ने रविवार को एक-दूसरे को तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती शारदा पटने, कार्यकर्ता श्रीमती ललिता सिसोदिया, श्रीमती दुर्गा सिसोदिया ने समाज की महिलाओं और बालिकाओं को अप्रिय घटना से निपटने चिली स्प्रे की जानकारी देते हुए बताया कि यह स्प्रे घर में ही लाल व काली मिर्च, थिनर तथा खाने के तेल के मिश्रण से बनाया गया है। हम इसे घर में भी बना सकते है। श्रीमती सिसोदिया ने कहा कि अक्सर मनचलों द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना सामने आती है, इस दौरान कई बार स्थिति बिगड़ भी जाती है, ऐसी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने व मनचलों को सबक सिखाने के लिए महिलाएं और बालिकाएं इस चिली स्प्रे का उपयोग कर सकती है। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने गुड टच और बैड टच की जानकारी दी।

मालवी ने बताया कार्यक्रम में सभी महिला शक्तियों ने संत गाडगे जी महाराज और भारत माता को साक्षी मानकर स्वच्छता का संकल्प लिया, वहीं स्टेशन, स्कूल, कॉलेज, घर के आस-पास कचरा दिखने पर उसके निदान का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मनीषा उदयपुरे, र|प्रभा सिसोदिया, प्रमिला जागड़े, दुर्गा सिसोदिया, शारदा, युवरानी तायवाड़े, शीला उदयपुरे, मधुमती कनोजे, ज्योति, शकुंतला, माया, रानी उदयपुरे, रेखा बाथरी, प्रिया जागरे सहित महिलाएं मौजूद थी।
खबरें और भी हैं...