पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर बने मुसीबत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के मुख्य मार्ग के किनारे लगे विद्युत वितरण कंपनी के ट्रांसफार्मर अब मुसीबत बन गए हैं। नगरवासियों ने मार्ग के किनारे लगे ट्रांसफार्मर को हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।

ट्रांसफार्मर के आसपास दुकानें भी लगती हैं। जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। थाने के सामने स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे सब्जी की दुकान लगती है। इस ट्रांसफार्मर से अक्सर चिंगारी भी निकलती है। कुछ दिनों पहले ट्रांसफार्मर में धमका हुआ था। जिसके बाद विद्युत वितरण कंपनी ने ट्रांसफार्मर के आसपास दुकानें नहीं लगाने के निर्देश भी जारी किए थे। इसके बाद भी यहां दुकान लगती है। यही स्थिति मासोद रोड तिराहे पर है। यहां मार्ग से सटकर ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर के दोनों ओर फल की दुकानें लगती हैं। ट्रांसफार्मर से यहां यातायात भी बाधित होता है। ट्रांसफार्मर के पीछे रिक्त जमीन पर कामधेनु की प्रतिमा स्थापित करना प्रस्तावित है। इसके बाद यहां सौंदर्यीकरण भी होना है। ट्रांसफार्मर की वजह से सौंदर्यीकरण के कार्य में दिक्कत होगी। यही स्थिति जय स्तंभ चौक और फव्वारा चौके के पास मार्ग के किनारे लगे ट्रांसफार्मर की है। यहां भी दुकानें लगती हैं। लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग के किनारे लगे ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने की मांग की है।

वंडली में ट्रांसफार्मर में लगी आग ग्राम वंडली में स्थित ट्रांसफार्मर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। जिससे आवासीय क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। वंडली-गंगापुर जाने वाले मार्ग पर स्थित ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बाॅक्स के केबल में दोपहर में आग लग गई। आग से बाॅक्स के केबल सहित अन्य उपकरण जल गए। आग लगने से ट्रांसफार्मर से जुड़े बिजली कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत वितरण कंपनी प्रभातपट्टन के प्रभारी सुरेश देशमुख ने बताया ट्रांसफार्मर के डिस्ट्रीब्यूशन बाॅक्स में आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल कर्मचारियों को भेजा। बाॅक्स के जले केबल को बदल कर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।

मुलताई। ग्राम वंडली के ट्रांसफार्मर में लगी आग से बिजली हुई गुल।
खबरें और भी हैं...