साहू समाज का स्वास्थ्य शिविर 22 को
बैतूल| साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन, साहू समाज पारिवारिक मिलन समारोह, साहू समाज नेक्रोलॉजी समारोह का आयोजन 22 मार्च को डॉन बॉस्को सभागृह सदर में किया जाएगा। समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू ने बताया इस अवसर पर साहू समाज के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण जांच व उपचार किया जाएगा। समारोह में जिले में पहली बार एलईडी स्क्रीन पर समाज के युवतियों एवं युवकों का परिचय दिखाया जाएगा।