- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Sahu Samaj Will Give Samaj Navratna Award To 9 People
साहू समाज 9 लोगों को देगा समाज नवरत्न सम्मान
साहू समाज का जिला स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 22 मार्च को डॉन बॉस्को सभागार बडोरा बैतूल में मनाया जाएगा। इसमें समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के 9 लोगों को समाज नवर| सम्मान दिया जाएगा। सम्मेलन में कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे से बचने के लिए हाथ धोने के लिए साबुन एवं अल्कोहल युक्त हैंड सेनिटाइजर भी कार्यक्रम स्थल पर रखा जाएगा।
साहू समाज द्वारा हंसराज साहू मुलताई, महेश नायक मुलताई, श्रीमती पदमा साहू बैतूल, प्रकाश साहू आमला, संजय साहू आमला, रामप्रसाद साहू घोड़ाडोंगरी, संतोष नायक भौंरा, जगदीश सवैया सारनी, लोकेश साहू सारनी को समाज नवर| से सम्मानित करेगा।
जिलास्तरीय युवक- युवती परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह के लिए संगठन ने पूरी तैयारियां कर ली है। कार्यक्रम में साहू समाज की पत्रिका का विमोचन भी होगा। समाजसेवी हरकलाल साहू समाज के ध्वज को फहराकर शुरुआत करेंगे। सम्मेलन को एक बड़े स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगेगा: परिचय सम्मेलन में स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। समारोह में हाथ धोने के लिए साबुन एवं अल्कोहल युक्त हेंड सेनिटाइजर भी रखा जाएगा, जिससे लोगों में किसी प्रकार का संक्रमण न हो सकें। वहीं लोगों से रूमाल लाने का भी आग्रह किया है।