पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Shahpur And Ghodongri Will Remain The Village Panchayat

ग्राम पंचायत ही बने रहेंगे शाहपुर और घोड़ाडोंगरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहपुर और घोड़ाडोंगरी ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की उम्मीदों और मांगों पर पानी फिर रहा है। दरअसल प्रदेश शासन की ओर से शाहपुर और घोड़ाडोंगरी को नए कार्यकाल में भी ग्राम पंचायत के रूप में ही रखकर चुनाव करवाने की बात सामने अा रही है। जानकारी के अनुसार इन्हें ग्राम पंचायत के रूप में ही रखकर चुनाव करवाए जाएंगे। दरअसल नगर पंचायत के मापदंडों को पूरा नहीं करने के कारण ऐसा निर्णय लिया जाना बताया जा रहा है।

इधर जिला पंचायत सीईओ एमएल त्यागी ने बताया कि मौखिक रूप से हमें भी सूचना मिली है कि शाहपुर और घोड़ाडोंगरी को ग्राम पंचायत ही रखा जाएगा। लेकिन इस संबंध में कोई आदेश जब तक नहीं आते कुछ कहा नहीं जा सकता। ज्ञात हो कि शाहपुर और घोड़ाडोंगरी को नगर पंचायत बनाने का दो साल पहले भाजपा शासनकाल में नोटिफिकेशन हुआ था।

तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा भी की थी। वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया भी इन क्षेत्रों में चल रही थी। 11 मार्च को शाहपुर ग्राम पंचायत का कार्यकाल खत्म हो गया। नगर पंचायत बनाने को लेकर चर्चाएं चल रही थी। लेकिन सूत्रों की मानें तो शाहपुर और घोड़ाडोंगरी को वापस ग्राम पंचायत ही कर दिया है।

खबरें और भी हैं...