अामला में हुई शोले शार्ट कॉमेडी फ़िल्म की शूटिंग
अामला। शाेले शाॅर्ट काॅमेडी फिल्म के कलाकार।
आमला| एसएमएस स्टूडियो ने शोले शाॅर्ट कॉमेडी फिल्म की शूटिंग आमला में की है। इसमेें जनसेवा कल्याण समिति के सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म के लेखक एमडी आदिल और निर्देशक राजेश पटेल, एसोसिएटेड डायरेक्टर वसीम रंगरेज, डीपीपी राजेश पटेल, सहायक डीओपी गौरव और देवेंद्र मालवीय हैं। कलाकाराें में नवीन हरयाले, जयदीप पिपर्डे के अलावा जनसेवा कल्याण समिति के अमित यादव, संजय विश्वकर्मा, सुरेश सागर, पंकज उसरेठे, परसराम नागपुरे, अनिल सोनी के अलावा अन्य लोगों ने अभिनय किया। शोले शार्ट फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। इसमें बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म शोले के किरदारों को कॉपी कर कॉमेडी की है। गौरतलब है की सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर रिलीज होते ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसे पसंद किया है।