पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Sickcell Hemoglobinopathy And Day Care Center Open For Children Suffering From Thalassemia Will Get An Environment That They Do Not Feel Sick

सिकलसेल, थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए हीमोग्लोबिनोपैथी और डे-केयर सेंटर खुला, ऐसा माहौल मिलेगा कि उन्हें नहीं लगे कि बीमार हैं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिकलसेल और थैलीसीमिया से पीडित जिले के बच्चों के लिए जिला अस्पताल में हीमोग्लोबीनोपैथी तथा डे केयर सेंटर शुरू किया।

ऐसे बच्चे जिन्हें ब्लड की जरूरत पड़ती है और सुबह आकर शाम को चले जाते हैं, इन बच्चों को अस्पताल में बिना भर्ती किए ब्लड लगाया जाएगा। इनके लिए अस्पताल में डे केयर सेंटर भी बनाया है। इस डे केयर सेंटर में बच्चों को स्वस्थ माहौल दिया जाएगा, ताकि इन बच्चों को बीमार होने का अहसास ना हो सके।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व विधायक विनोद डागा, कलेक्टर राकेश सिंह, सीईओ एमएल त्यागी, एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी ने एवं हीमोग्लोबिन केंद्र का शुभारंभ किया। सिकलसेल और थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को रक्त की जरूरत पड़ती है। इन बच्चों को ब्लड चढ़ाने के लिए अस्पताल में भर्ती किया जाता है। इन बच्चों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़े, इसके लिए यह केंद्र शुरू किया है। इस केंद्र में बच्चों को स्वस्थ माहौल प्रदान किया जाएगा। उन्हें ब्लड चढ़ाया जाएगा। जिले में 250 के करीब बच्चे सिकलसेल और थैली सीमिया से पीड़ित हैं। इस केंद्र में सिकलसेल मरीजों की जांच सुविधा, कन्फर्ममेंट्री टेस्ट, परिवार की स्क्रीनिंग, उपचार की पूरी सुविधा यहां उपलब्ध रहेगी।

39 महिलाओं ने किया रक्तदान

महिला दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। शिविर में केवल महिलाओं ने रक्तदान किया।

बैतूल। डे-केयर सेंटर में मरीजोंे की जांच करते हुए डॉक्टर।
खबरें और भी हैं...