- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Snowfall In North India 1 Degree Drop In Day Temperature Light Rain Likely In Five Days
उत्तर भारत में बर्फबारी का असर ः दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट, पांच दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना
उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी से जिले का मौसम में भी ठंडा हो गया है। शुक्रवार सुबह बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवा भी चलने लगी। इससे दिन के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आ गई है।
गुरुवार को दिन का तापमान 30.5 था, जो शुक्रवार को 29.5 पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक
का अनुमान है कि आगामी पांच दिनों तक जिले में ऐसे ही मौसम रहेगा। इस बीच कहीं बादल छाए रहेंगे, कहीं बारिश होने की भी संभावना है।
मार्च में भी इस बार मौसम में ठंडक बरकरार है। आमतौर पर जिले में होली तक मौसम ठंडा रहता है, लेकिन इस बार होली के बाद भी ठंड का अहसास हो रहा है। शुक्रवार सुबह से ही ठंडी हवा चलना शुरू हो गई थी। बादल भी छाए रहे। इससे मौसम ठंडा हो गया। इस बीच रात के तापमान में मामूली अंतर है। बुधवार रात का तापमान 15.5 डिग्री था, जो 0.3 डिग्री बढ़कर गुरुवार रात 15.8 डिग्री पर पहुंच गया।
9 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम वैज्ञानिक विजय पराड़कर ने बताया 14 से 18 मार्च तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 30 से 33 तथा न्यूनतम तापमान 16से 19 डिग्री के मध्य रहेगा। इस दौरान हवा की गति 9 से 10 किमी प्रति घंटे रहेगी। इसके कारण दिन का तापमान घटेगा और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
मार्च 2020 में ऐसा रहा तापमान
फसलों के बचाव के लिए यह करें किसान
अधिकतम न्यूनतम
15.8
29.5
13 मार्च
15.5
30.5
12 मार्च
11 मार्च
17.8
30.0
15.0
30.0
10 मार्च
14.8
30.2
9 मार्च
{पकी हुई फसलों की कटाई व थ्रेसर कर खलिहान में धूप दिखाकर सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें।
{जिन स्थानों पर गेहूं की फसल हल्की पीली होने लग गई है, या बालियों में दाने कड़े होने लगे हैं, वहां पर गेहूं की फसल में सिंचाई ना करें।