पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • SHAHAPUR News Mp News Son In Law Injured By Beating Father In Law Died During Treatment

दामाद ने ससुर काे पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्य अाराेपी दामाद फरार, एक गिरफ्तार

कोटमी गांव में बुधवार रात को दामाद ने घरेलू विवाद में ससुर को मारपीट कर घायल कर दिया था। गंभीर हालत में नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती ससुर की शनिवार को मौत हो गई थी। पुलिस ने दामाद सहित अन्य व्यक्ति पर हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के बाद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मुख्य अाराेपी आरोपी दामाद फरार है।

शाहपुर पुलिस ने बताया कोटमी निवासी अशोक सुनारिया को 4 मार्च को दामाद इंद्रलाल तथा दोस्त राकेश ने लकड़ी से मारपीट की थी। अशोक की बेटी सुखमनी बाई का विवाह सिलपटी निवासी इंद्रलाल के साथ 5 साल पहले हुअा था। चार माह पूर्व इंद्रलाल ने सुखमनी से मारपीट की थी। इसकी शिकायत सुखमनी ने शाहपुर थाने में की थी। इसके बाद से सुखमनी मायके में रह रही थी। 4 मार्च को इंद्रलाल उसे लेने ससुराल कोटमी दोस्त राकेश के साथ अाया था। इस दाैरान इंद्रपाल ने ससुर से कहा मैं प|ी को लेने आया हूं। अभी मेरे साथ भेजो। ससुर अशोक ने कहा परिवार परामर्श में निर्णय उपरांत भेजूंगा। इस बात पर इंद्रपाल एवं राकेश ने गालियां देते हुए लकड़ी से मारपीट की थी। चोट गंभीर होने के कारण शाहपुर से अशोक को बैतूल रैफर किया था यहां से अशोक को नागपुर भेज दिया, जहां शनिवार उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...