पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Speed Breakers Built On Six Kilometer Long New Cc Road Chambers Of High Colliding Vehicles Accidents

छह किलोमीटर लंबी नई सीसी सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए ऊंचे, टकरा रहे वाहनों के चैम्बर, हो रहे हादसे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के बीचाेंबीच से बनाई 6 किलोमीटर लंबी सड़क पर स्पीड ब्रेकर ऊंचे बना दिए गए हैं जो, वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। ऊंचे स्पीड ब्रेकराें पर आकर वाहन बंद हाे रहे हैं और अनियंत्रित हाे रहे हैं।

चार पहिया वाहनाें के चेसिस और ऑयल चैंबर भी इनसे टकरा रहे हैं। कुछ वाहनों के ऑयल चैंबर टूटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। लगातार मिल रही शिकायतों काे देखकर पीडब्ल्यूडी ने इन स्पीड ब्रेकराें, खासकर गणेश चाैक के स्पीड ब्रेकराें की हाइट कम करने की प्लानिंग की है। इन जगहाें पर स्पीड ब्रेकर के ऊपरी हिस्से की ऊंचाई कम की जाएगी। इसके लिए मशाीनाें का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी ईई डीसी बरेले ने बताया कि सड़क के ऊंचे स्पीड ब्रेकरों पर जहां वाहन का निचला हिस्सा इनसे टकरा रहा है, वहां स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई कम करने का प्रयास किया जाएगा। ऊपरी हिस्से को घिसकर इनकी ऊंचाई कम करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही काम किया जाएगा। ज्ञात हो कि चक्कर रोड से हमलापुर तक 10 मीटर चौड़ी और 6 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क बनाई गई है। इसपर बेहद ऊंचे स्पीड ब्रेकर जगह-जगह बने हैं। गणेश चौक पर स्पीड ब्रेकरों के कारण वाहन चालक परेशान हैं। यहां वाहनों का निचला हिस्सा ब्रेकर से टकरा रहा है।

बैतूल। शहर के बीचाेंबीच बना ऊंचा डिवाइडर।
खबरें और भी हैं...