योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति पर पर्यवेक्षक का सम्मान किया
मुलताई| शासन की लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना और सुकन्या समृद्धि योजना में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने पर पर्यवेक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान किया गया। प्रभात पट्टन ब्लॉक के बिसनूर आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक अंजुम आरा अंसारी, बिरूल बाजार पर्यवेक्षक दीप्ति साहू को लक्ष्य पूर्ति करने पर बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निलय डागा, कलेक्टर राकेशसिंह ने सम्मान किया।