पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News The Accused Has An Illegal Relationship With A College Student Of Gaddi

आरोपी गड्‌डी के कॉलेज की छात्रा से हैं अवैध संबंध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के दिन नाबालिग बहन-भाई की हत्या के आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय ने शुक्रवार को जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया आरोपियों ने घटना के दिन नेहरू पार्क पर बच्चों को पहले गुपचुप खिलाई, उसके बाद कमानी गेट की शराब दुकान से शराब खरीदकर चिखलार ले गए, जहां पर शराब पीने के बाद बच्चों को मौत के घाट उतार था। सदर इलाके के भाई-बहन को आरोपी गड्डी उर्फ इंद्रपाल सिंह ने ऑटो चालक श्याम सरनेकर की मदद से चिखलार की धाराखोह नदी के झरने ले जाकर पहले सिर पत्थर से टकराया फिर गला दबाकर हत्या कर पानी में शव फेंक दिया था। घटना में यह बात सामने आ रही थी कि आरोपी गड्डी के किसी महिला से संबंध थे। 11 साल की बालिका यह बात अाराेपी की प|ी काे बताने की कह रही थी। इस कारण आरोपी ने बालिका तथा उसके भाई की निर्मम हत्या कर दी।

अाराेपी के काॅलेज की छात्रा से सात माह से थे अवैध संबंध

एसडीओपी विजय कुमार पुंज ने बताया आरोपी के कॉलेज की लड़की से करीब सात माह से अवैध संबंध थे। मृतक बालिका ने आरोपी को लड़की के साथ देख लिया था। एसडीओपी ने बताया उस लड़की की तलाश की जा रही है। एसडीओपी ने बताया घटना के दिन आरोपी ऑटो में बच्चों को लेकर पहले नेहरू पार्क की चौपाटी पर आया था, जहां पर दोनों बच्चों को गुपचुप खिलाई, उसके बाद कमानी गेट के पास की शराब दुकान से शराब खरीदी थी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पहले शराब पी और उसके बाद दोनों की हत्या की।

भीमसेना ने निर्मम हत्या का किया विरोध

नाबालिक बच्चों की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को भीमसेना ने अंबेडकर चौक पर मानव शृंखला बनाई। भीमसेना ने पुलिस महानिदेशक भोपाल के एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भीमसेना ने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की। जिला अध्यक्ष अर्चना चौकीकर ने बताया उक्त घटना कोतवाली क्षेत्र के चिखलार में हुई है। उन्होंने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाए जाने की मांग की।

**
खबरें और भी हैं...