पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News The Child Started Playing Sports Tractor Treading The Bike And Hitting The Tractor Trolley On The Wall Of The House

बच्चे ने खेल-खेल में स्टार्ट कर दिया ट्रैक्टर, बाइक को रौंदते हुए मकान की दीवार से टकराई ट्रैक्टर-ट्राॅली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ट्रैक्टर की सीट पर खेल रहे एक बालक ने ट्रैक्टर में चाबी लगी देख चाबी घुमा दी। जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। ड्राइवर ट्रैक्टर को गियर में डालकर छोड़ गया था, इस वजह से स्टार्ट होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली चल पड़ी। वह एक बाइक को कुचलती हुई कुछ दूर जाकर एक मकान की दीवार से टकराकर रुकी। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

शास्त्री वार्ड में शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी थी। जिसमें चाबी लगी हुई थी। एक बालक ट्रैक्टर की सीट पर बैठकर खेल रहा था। अचानक बालक ने चाबी घुमाकर ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया। गियर में होने से ट्रैक्टर आगे बढ़कर बाइक को रौंदते हुए मकान की दीवार से टकरा गया। घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। शास्त्री वार्ड निवासी लक्ष्मीकांत पवार ने बताया शुक्रवार शाम को घर के सामने बाइक खड़ी करके घर के अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद जोर से आवाज आई। बाहर आकर देखा तो ट्रैक्टर-ट्राॅली बाइक को रौंदते हुए पड़ोसी मनीराम बारंगे के खाली प्लाॅट से होते हुए किशोर पवार के मकान की दीवार से टकराकर रुकी। आवाज सुनकर लोग भी जमा हो गए और बालक को उसके घर छोड़कर आए।

लक्ष्मीकांत ने बताया ट्रैक्टर-ट्राॅली वार्ड के प्रदीप हिंगवे की है। वार्डवासियों ने बताया जिस समय घटना हुई, उस समय मार्ग और घरों के सामने लोग नहीं थे। इस मार्ग पर अक्सर भीड़ रहती है। भीड़ के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली आगे बढ़ जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। लक्ष्मीकांत ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।

मुलताई। ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर मकान की दीवार से टकराकर रुकी।
खबरें और भी हैं...