पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • CHICHOLI News Mp News The Corpse Of A Young Man Tied With Wire And Stone Was Found In A Well

तार और पत्थर से बंधी युवक की लाश कुएं में मिली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुटंगा गांव में बुधवार काे एक युवक की कुएं में लाश मिली। युवक की लाश तार और पत्थर से बंधी हाेने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी समेत एफएसएल की टीम माैके पर पहंुची। लाश काे कुएं में निकलवाकर पीएम कराया।

पुलिस का कहना है कि पीएम के बाद ही कुछ खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मोनू पिता जगतराम परते (20) की लाश गांव के कुएं में मिली। इसपर गांव के लोगों ने चिचोली पुलिस काे इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी आरडी शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मियाें ने सूचना माैके पर पहुंचकर लाश काे निकलवाया। यह लाश तार और पत्थर से बंधी हुई थी। इधर माैके पर एएसपी श्रद्धा जोशी, एफएसएल की टीम टीम माैके पर पहुंच गई थी। उन्हाेंने भी पड़ताल की। पुलिस लाश चार दिन पुरानी हाेना बता रही है। थाना प्रभारी आरडी शर्मा ने बताया शव का पीएम कराया जा रहा है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...