- Hindi News
- National
- Betul News Mp News The Dead Body Of A Young Man Thrown In A Ditch At Tapti Ghat There Are Bruises In The Throat And Head
ताप्ती घाट पर खाई में फेंका युवक का शव, गले और सिर में हैं चोट के निशान
हत्या : मृतक की शिनाख्त करने के लिए पुलिस आसपास के गांवों में कर रही प्रयास
हाेली के एक दिन पहले ताप्ती घाट पर अज्ञात युवक का शव मिला। युवक के सिर और गले में चोट के निशान हैं। इससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा
रही है। पुलिस अभी मृतक की पहचान नहीं कर पाई है।
कोतवाली पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। युवक के दाहिने हाथ में बापू सिंह टेलर्स लिखा है। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र में झल्लार रोड पर ताप्ती घाट काली मंदिर के आगे चोपनिया जंगल में रोड किनारे दोपहर में 35 से 40 साल के युवक का शव मिला। सूचना पर कोतवाली टीआई राजेंद्र धुर्वे, एफएसएल अधिकारी धर्मवीर कपूर, खेड़ी चौकी प्रभारी संगीता उइके मौके पर पहुंचे।
युवक का शव ताप्ती घाट
पर करीब 15 फीट नीचे खाई में पड़ा था।
टीआई ने बताया युवक के सिर और गले पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका है। मृतक केवल अंडर वियर पहने है। उसके दाहिने हाथ में बापू सिंह टेलर्स लिखा हुआ है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में टेलरिंग का काम करने वालों से पूछताछ कर रही है।