पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News The Demand For An Additional Bridge Over The Hathi Nala Arose Again If Built A 1 Km Round Of Ganjkshetra And The Rest Of The City Will Be Saved

हाथी नाला पर अतिरिक्त पुल की मांग फिर उठी, बना तो गंजक्षेत्र और बाकी शहर का 1 किमी का फेरा बचेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टैगोर वार्ड से गंज रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए हाथी नाले पर यदि पुल बन जाए तो वाहन चालकाें और पैदल राहगीरों का करीब एक किलोमीटर का फेरा बच जाएगा। नगर के व्यापारी लंबे समय से पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।

व्यापारी पूर्व में 10 लाख रुपए की जनभागीदारी राशि का सहयोग देने की बात लिखित में दे चुके हैं। नपा के इंजीनियरों ने एक बार एस्टीमेट तैयार किया था, लेकिन अब उस एस्टीमेट का कुछ पता नहीं है। फिलहाल गंज क्षेत्र की सड़कों पर गुरुद्वारा रोड का पुल टूटने से शहर को दो हिस्सों में बांटने वाले हाथी नाले पर बने बाकी चार पुलों पर, जो छोटे हैं ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। लोगों और व्यापारियों का कहना है कि गंज स्टेशन क्षेत्र में जिस जगह पुल की मांग की जा रही है, वह बन जाए तो लोगों को केवल 250 फीट के सफर में गंज रेलवे स्टेशन के सामने की सड़क का रास्ता मिल जाता, लेकिन पुल नहीं बनने से अब एक किलोमीटर का फेरा लगाना पड़ रहा है।

लोगों के साथ व्यापारियों को सुविधा


- मनोज भार्गव, अध्यक्ष व्यापारी संघ

फिर से आस : तत्कालीन नपाध्यक्ष अलकेश आर्य को सौंपा था ज्ञापन, लेकिन नहीं बनी बात

तैयार किया 22 लाख का एस्टीमेट, नहीं बनाया पुल

जिस समय पुल के लिए मांग उठी थी उस समय नपा के सब इंजीनियर संजय सरेठा को एस्टीमेट बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। संजय सरेठा ने बताया कि मुझे एस्टीमेट बनाने को कहा था, उस समय लगभग 22 लाख रुपए की लागत से पुल का एस्टीमेट मैंने बनाया था। इसके बाद क्या हुआ मुझे जानकारी नहीं है।

पांच पुल हैं हाथी नाले पर, यह छठवां होता

हाथी नाला शहर के बीचोंबीच से गुजरता है। 5 फीट लंबा यह नाला खंजनपुर के पास से शुरू होकर करबला घाट तक बहता है। पांच किलोमीटर लंबे इस नाले ने शहर को दो हिस्सों में बांट रखा है। नाले के कुछ हिस्सों में दूसरी ओर जाने के लिए इंतजाम नहीं हैं। लंबा फेरा लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

15 फीट लेवल का अंतर है, 250 फीट लंबे पुल में

नपा के इंजीनियरों की मानें तो एक किनारे ओर दूसरे किनारे में 15 फीट की ऊंचाई का अंतर है। इस कारण पुल नहीं बन पा रहा है। वाहन चालकों को पुल के दूसरी ओर हाइट पर जाने में परेशानी होगी। लेकिन वाहनों के लिए इतनी ऊंचाई चढ़ना कोई बड़ी बात नही है।

2018 में व्यापारी पहुंचे थे, ~10 लाख जनभागीदारी से देने

2018 में व्यापारियों ने तत्कालीन नपाध्यक्ष अलकेश आर्य के पास जाकर पुल बनवाने की गुहार लगाई थी। ~10 लाख जनभागीदारी से देने की बात उन्होंने कही थी। एस्टीमेट बनाने की बात तय की लेकिन आगे काम नहीं किया गया। इस मांग को उठाने वाले व्यवसायी मंजीत सिंह साहनी ने बताया कि हाथी नाले पर काफी जगह है, कहीं भी दूसरी ओर जाने का पुल बनाया जा सकता है।

फिर से चर्चा कर प्लानिंग की जाएगी

- नीरज धुर्वे, सहायक यंत्री नगर पालिका

बैतूल। टैगोर वार्ड में इस जगह पुल बनाने की मांग की जा रही है।
खबरें और भी हैं...