पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News The Devotees Were Injured By The Red Stone On The Lake

सरोवर पर लगे लाल पत्थर से श्रद्धालु हाे रहे घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुलताई| ताप्ती सरोवर के घाट पर लाखों रुपए की लागत से लगाए गए लाल पत्थर श्रद्धालुओं के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। लाल पत्थर पर जमने वाली काई (चिकनाहट) से ताप्ती सरोवर में श्रद्धा की डुबकी लगाने वाले घायल हो रहे हैं। गुरुवार सुबह वरूड से ताप्ती स्नान करने आए उत्तमराव सिंगारे सीढ़ियों से फिसलकर घायल हो गए। इस प्रकार आए दिन श्रद्धालु घाट पर लगे लाल पत्थर पर जमने वाली काई से फिसलकर घायल हो रहे हैं। ताप्ती सरोवर के घाट पर पहले फर्शियां लगी थी। इसे निकालकर मप्र पर्यटन विकास निगम ने ताप्ती सरोवर के सौंदर्यीकरण के तहत घाटों पर लाल पत्थर लगाए थे। लाल पत्थर लगाते समय पर्यटन विकास के अधिकारियों ने इन पत्थरों पर काई और चिकनाहट नहीं होने की बात कही थी। इसके विपरीत फर्शियों से ज्यादा लाल पत्थरों पर काई जम रही है। इससे स्नान करने वालों को सीढ़ियों पर एक-एक कदम सावधानी से रखना पड़ता है। लाल पत्थर से फिसलन कम करने के लिए नपा ने इन पत्थरों को खुरदरा भी किया था।
खबरें और भी हैं...