पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News The East Coast Of Tapti Sarovar Will Be Measured Organized Suryanarayan Ghat Will Be Built

ताप्ती सरोवर का पूर्वी तट नपा करेगी व्यवस्थित, बनेगा सूर्यनारायण घाट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ताप्ती सरोवर के साथ सूर्यनारायण सरोवर और बिरुल बाजार रोड के किनारे स्थित तालाब का भी सौंदर्यीकरण जल्द शुरू होगा। इसके लिए नगर पालिका ने कार्रवाई
शुरू कर दी है। नगर के मध्य स्थित ताप्ती सरोवर सभी की आस्था का केंद्र है।

नगर पालिका परिषद ने पूर्व में सरोवर के परिक्रमा मार्ग पर डोम, पेवर ब्लाॅक और सप्तऋषि टापू का सौंदर्यीकरण किया है। सरोवर के पूर्व तट का सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं हो पाया था। अब नगर पालिका ने पूर्वी तट के सौंदर्यीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सरोवर के पूर्वी तट पर लगे पेवर ब्लाॅक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। सफाई और देखरेख के अभाव में यहां गंदगी भी फैली रहती है। इन सबके चलते लोगों में नाराजगी भी है। इसे देखते हुए अब नपा ने पूर्वी तट के सौंदर्यीकरण की कार्य योजना बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपयंत्री पंकज धुर्वे ने बताया पूर्वी तट पर लगे पुराने पेवर ब्लाॅक को बदलकर नए लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां सेल्फी पाइंट, आकर्षक लाइटिंग, पौधरोपण, बच्चों के लिए झूले और युवाओं के लिए ओपन जिम की व्यवस्था की जाएगी। सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े ने बताया जल संरक्षण को लेकर नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। इसी के तहत सूर्यनारायण सरोवर और बिरुल बाजार रोड के किनारे स्थित
तालाब को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

बिरुल रोड के किनारे का तालाब भी होगा व्यवस्थित बिरुल रोड के किनारे बने तालाब को भी नगर पालिका व्यवस्थित करेगी। दस साल पहले बने तालाब का निर्माण किया गया। इसके बाद इस ओर नगर पालिका ने ध्यान नहीं दिया। तालाब के आसपास अतिक्रमण भी हो गया है। तालाब को व्यवस्थित करने के लिए नपा ने योजना बना ली है। तालाब के पानी का उपयोग निस्तार के हो, इसके लिए घाट बनाए जाएंगे।

नगरपालिका ने शुरू की सरोवर के सौंदर्यीकरण की तैयारी

सूर्यनारायण सरोवर के पास बनेगा बगीचा

प्रभातपट्टन मार्ग के किनारे स्थित सूर्यनारायण सरोवर के सौंदर्यीकरण की नगर पालिका ने योजना बनाई है। सरोवर के सामने स्थित खाली जमीन पर बगीचा बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। सूर्यनारायण सरोवर का निर्माण 19 साल पहले हुआ था। ताप्ती सरोवर के गहरीकरण के दौरान निकली मिट्टी और मुरम से सरोवर बनाया था। पिचिंग का काम तकनीकी मार्गदर्शन में नहीं होने से सूर्यनारायण सरोवर में बारिश का पानी संग्रहित होने के बाद रिसाव हो जाता है। अब नपा तकनीकी अधिकारियों के मार्गदर्शन में पिचिंग का कार्य कराएगी। सरोवर में घाटों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके साथ बगीचे का निर्माण कर इस स्थल को सुंदर बनाएगी।

मुलताई। ताप्ती सरोवर के पूर्वी तट का नपा करेगी सौंदर्यीकरण।
खबरें और भी हैं...