- Hindi News
- National
- Betul News Mp News The Houses Of The Doctors Built In The Campus Will Not Break Yet
अभी नहीं टूटेंगे परिसर में बने डॉक्टरों के आवास
जिला अस्पताल के कैंपस में बने क्वार्टरों में डॉक्टर्स अब साल के अंत तक निवास करेंगे इससे मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने में परेशानी नहीं हाेगी। दरअसल डॉक्टरों के भवनाें के ताेड़ने का काम फिलहाल टल गया है। डाॅक्टराें, कंपाउंडर और स्वास्थ्य कर्मचारियों के पुराने भवनाें काे ताेड़कर नया अस्पताल भवन बनाया जा रहा है। 34 में से 25 क्वाटर्स तो खाली किए जा चुके हैं, लेकिन डॉक्टरों के 9 भवन ताेड़ने की तैयारी पीडब्ल्यूडी पीआईयू ने की तो यह बात सामने आई कि जिस जगह पर डॉक्टरों के भवन कतार से बने हैं वहां केवल सड़क बनना है। किसी तरह का कंस्ट्रक्शन यहां नहीं होना है, इसीलिए सबसे अंत में डॉक्टर्स के क्वाटर्स का डिस्मेंटल किया जाएगा।
ऐसे में अस्पताल कैंपस के पुराने भवनाें में डॉक्टर फिलहाल साल के अंत तक रह सकेंगे। पूरा अस्पताल भवन बनने के बाद इनके भवनाें काे ताेड़ा जाएगा। पीडब्ल्यूडी पीआईयू के सब इंजीनियर राजेन्द्र चढ़ोकार ने बताया कि डॉक्टर्स के 9 क्वाटर्स फिलहाल डिस्मेंटल के लिए हमें नहीं मिले हैं। दरअसल इस हिस्से में फिलहाल काम होना ही नहीं है। इधर सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि जडॉक्टरों का यहां मौजूद रहना भी जरूरी है। जिस जगह भवन बने हुए हैं वहां नए नक्शे के हिसाब से केवल सड़क बननी है।