महिला नपाकर्मी का किया सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका में हम एक समान तो भारत महान अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम में नपाध्यक्ष आशा भारती, मुख्य अधिकारी सीके मेश्राम, स्वच्छता निरीक्षक कमल किशोर भावसार, विनायक बागड़े, पीएल सारवान ने नपा कार्यालय कर्मचारी लता रघुवंशी, प्रेम कला डेहरिया, चंद्रकला पाल, पुष्पा चिल्हाटे, अनीता लोखंडे का स्वागत कर सम्मान किया।
इस अवसर पर कार्यालय के हितेश शाक्य, परसराम सराठे, संतोष दुबे, निराकार सागर, केएल सोनारे, बृजलाल मरकाम, रामकिशोर उइके, गुरु स्वामी, साहेबराव मकोड़े, संदीप खादीकर, श्रीपत काटोलकर, तीरथ वरकड़े, लक्ष्मण पंडाग्रे, सुनील सहारे मुरारी यादव, कामदेव सोनी सहित आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
नारी जागृति, समाज काे समय दान का संकल्प लिया
सारनी| गायत्री प्रज्ञा पीठ में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला जागरण का आयोजन किया। इसमें गायत्री परिवार के सभी महिला मंडल की बहनों ने अपने विचार रखे। संदेश दिया कि अपमान मत करना नारी का, इनके बल पर जग चलता है, पुरुष जन्म लेकर तो इन्हीं की गोद में पलता है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने 1 कुंडीय यज्ञ में भगवान को आहुतियां समर्पित कर नारी जागृति और समाज के हित के लिए समय दान करने का संकल्प लिया।
महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दी प्रस्तुति
_photocaption_सारनी। पाथाखेड़ा के महारानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल के माध्यम से शिवाजी प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस माैके पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत िकए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमारी अड़लक ने किया। इस माैके पर कुसुम खाड़े, कमला देशमुख, अंजना लिखितकर, रेखा धाेटे, सीमा चढ़ाेकार, आशा देशमुख, पुष्पलाता साबले, गीता कनाठे, इंदिरा देशमुख समेत अन्य महिलाएं माैजूद थीं। *photocaption*