- Hindi News
- National
- Amla News Mp News The Night Burned The Color Rose From Morning To Evening
रात काे जली हाेली, सुबह से शाम तक उड़ा रंग गुलाल
हरदा | रंग पर्व हाेली मंगलवार काे परंपरा अनुसार मनाया गया। साेमवार-मंगलवार की रात मुहूर्त अनुसार हाेलिका दहन हुअा। इस बार जागरुकता के चलते अधिकांश हाेली उत्सव समितियाें ने पर्यावरण बचाने के लिए लकड़ी के बजाय कंडे और गाेबर से बनी लकड़ियाें से हाेली जलाई। इसके बाद सुबह से एक दूसरे काे रंग गुलाल लगाने का दाैर शुरू हुअा। सबसे पहले बच्चे भी युवा घराें से हाथाें में अबीर गुलाल लेकर हाेली मनाने गली माेहल्ले में सड़काें पर निकले। एक दूसरे काे रंगने का सिलसिला 5 बजे तक चलता रहा। इस बीच कई लाेग उन परिचिताें के यहां भी गुलाल लगाकर शाेक सांत्वना व्यक्त करने पहुंचे, जिन परिवाराें में हाेली से पहले किसी सदस्य का निधन हाे गया था। प्रशासन रहा मुस्तैद-हाेली पुलिस प्रशासन भी चाैकस रहा। हर चाैक पर जवान तैनात थे। हुड़दंगियाें पर नजर रखी जा रही थी। भीड़ वाले इलाकाें में वीडियाे शूटिंग की गई। एक वाहन पर बैठी 3 सवारियाें की भी चैकिंग हुई। कलेक्टर ने भी प्रशासनिक अधिकारियाें की डयूटी लगाई थी। जिले में हाेली के बजाय रंग पंचमी ज्यादा मनाई जाती है।