पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • SHAHAPUR News Mp News The Only Son Hanged On A Tree The Body Was Found Half A Km Away From The House

इकलौते बेटे ने पेड़ पर लगाई फांसी, घर से आधा किमी दूर मिला शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोटमी गांव के मजदूर परिवार के इकलौते बेटे ने पेड़ से लटककर जान दे दी। युवक का शव घर से आधा किमी दूर महुए के पेड़ पर लटका हुआ मिला।

पुलिस के अनुसार युवक के फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है। शाहपुर पुलिस ने बताया दुर्गेश पिता सोमचंद कजोड़े (20) गुरुवार सुबह घर से निकला था। घर से आधा किमी दूर शंकर मंदिर के पीछे महुए के पेड़ पर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ पर लटके हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शाहपुर थाना प्रभारी डीएसपी देवनारायण यादव पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक दुर्गेश परिवार को इकलौता बेटा था। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी मौत से परिवार सदमे में है। उसने फांसी क्याें लगाई, इसका कारण सामने नहीं आ रहा है। पुलिस का कहना है इस मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...