पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News The Pace Of Development Slowed In The City Construction Work Is Not Being Done In Time

नगर में धीमी हुई विकास की गति, समय सीमा में नहीं हो रहे निर्माण कार्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में निर्माण कार्य धीमी गति से हो रहे हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। जिससे बार-बार समय सीमा बढ़ाई जा रही है। इसके बाद भी ठेकेदार कार्य में तेजी नहीं ला रहे हैं। जिससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्य पूरा नहीं होने से नगर पालिका को समय सीमा बढ़ाना पड़ रही है।

नपा ने ठेकेदारों को बढ़ाई जाने वाली समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। नगर के विभिन्न वार्डों में मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत 28 सीमेंट सड़कों का निर्माण होना है। सभी सड़कों को पूरा करने के लिए आठ महीने के समय सीमा दी गई थी। उक्त समय सीमा एक महीने पहले ही खत्म हो गई। इसके बाद भी आठ सड़कों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। वर्तमान में ठेकेदार ने काम भी बंद रखा है। इसी प्रकार हरदौली जल आवर्धन योजना के तहत डैम का निर्माण कार्य होना है। ठेकेदार को एक साल में डैम का निर्माण कार्य पूरा करना था। 9 मार्च को समय सीमा समाप्त हो गई है। इसके बाद भी डैम का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार ने तीन महीने के लिए समय सीमा बढ़ाने का आवेदन दिया है। इसी प्रकार एक्सीलेंस स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जा रहा है। 18 दिन बाद मिनी स्टेडियम का निर्माण पूरा करने की समय सीमा सप्ताह हो जाएगी। ठेकेदार को मैदान के समतलीकरण और नाली निर्माण करना है। वर्तमान में मिनी स्टेडियम का निर्माण बंद पड़ा है। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य भी धीमी गति से हो रहे हैं।

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने से वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है जब ठेकेदार को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए समय सीमा दी जाती है ताे ठेकेदार को समय सीमा में हर संभव कार्य पूरा करना चाहिए। कुछ वार्डों में ठेकेदार ने रोड निर्माण के लिए खुदाई कर दी। इसके बाद काम बंद कर दिया। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है। समय सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इन कारणों से निर्माण में हुई देरी

सीमेंट सड़क, डैम निर्माण सहित अन्य कार्य समय सीमा में पूरे नहीं हो पाए हैं। इसके लिए ठेकेदारों का कहना है। गर्मी में नगर पालिका ने निर्माण कार्य के लिए वर्कऑर्डर जारी किए थे। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद तेज गर्मी पड़ने और पानी की कमी से काम बंद हो गए थे। इसके बाद लगातार बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो पाए। इन सबके चलते दो से तीन महीने तक काम पूरी तरह से बंद रहे।

जल्द होंगे निर्माण कार्य पूरे

- धीरेंद्र राठौर, उपयंत्री, नगरपालिका, मुलताई

टेंडर तो हुए लेकिन इन कार्यों को ठेकेदार ने शुरू ही नहीं किया

बस स्टैंड से नगर पालिका कार्यालय तक मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग का डामरीकरण किया जाना है। इसके लिए टेंडर हो गए हैं। लेकिन डामरीकरण शुरू नहीं हुआ है। इसी प्रकार नेहरू वार्ड में दुर्गा मंदिर से जेल की बाउंड्रीवाल की ओर बनने वाली सीमेंट सड़क के निर्माण के लिए नपा ने ठेकेदार को दो महीने पहले वर्कऑर्डर जारी किया था। अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। पूर्व पार्षद संतोष साहू ने कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए नपा में आवेदन भी दिया है।

मुलताई। नगर में निर्माण की गति धीमी होने से समय सीमा में नहीं बन पाई सड़के।
खबरें और भी हैं...