पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • BHORA News Mp News The Pipe Of Public Utilities Was Strewn In The Open Dirt Flowing On The Road

सार्वजनिक शाैचालय का पाइप खुले में छाेड़ा, सड़क पर बह रही गंदगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत ने सुविधाओं के लिहाज से कुछ महीने पहले बस स्टैंड के प्रतीक्षालय भवन में एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया है, लेकिन इस शौचालय के अंदर ही नहीं, बाहर भी गंदगी पसरी हुई है।

ग्राम पंचायत ने शौचालय के निकासी के गंदे पानी की पाइप लाइन को टैंक में नहीं डाला है। साप्ताहिक बाजार के रास्ते में खुला छोड़ दिया है। इससे शौचालय का पानी और गंदगी दूर बाजार क्षेत्र व सड़क पर फैल रही है। इससे यहां से गुजरने वालों और साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने वाले गंदगी और बदबू से परेशान हैं।

लोगाें की शिकायत के बाद भी नहीं किया जा रहा सुधार : शौचालय के पानी और गंदगी के इस तरह बहने काे लेकर लाेग परेशान हैं। गणेश राठाैर का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय का सेप्टिक टैंक बनाया है। इसके बावजूद गंदे पानी की निकासी साप्ताहिक बाजार में खुले में की गई। इसकी बदबू के कारण दिनभर दुकान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। राजेश गुप्ता का कहना है कि पंचायत ने सार्वजनिक शौचालय का पानी ऐसे ही खुले में बहता रहा ताे इससे बीमारी फैलेगी।

हालांकि बस स्टैंड पर पहले की अपेक्षा अभी काफी सुधार हुआ है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने से यात्रियों व आसपास के रहवासियों को काफी परेशानी हो रही है। जबकि बस स्टैंड पर स्वच्छता रखने के लिए शासन की तरफ से सख्त निर्देश हैं। शौचालयों की सफाई व्यवस्था बनाने में जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। इसका खामियाजा रहवासियों और यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

व्यवस्था बनाई जाएगी

- विनोद चौरसिया, सचिव ग्राम पंचायत भौंरा

भाैंरा। सार्वजनिक शाैचालय का गंदा पानी सड़क बह रहा।
खबरें और भी हैं...