पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Three Injured Including Uncle Nephew In Road Accident

सड़क हादसे में चाचा, भतीजे सहित तीन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरदा| इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर देवास बावड़ी के पास गुरुवार रात हादसे में बाइक सवार चाचा, भतीजे सहित तीन अन्य लाेग घायल हाे गए। उन्हें नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया है। चाचा और उनका साथी भतीजे काे काेचिंग में दाखिला दिलाने इंदौर ले जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक किल्लाेद निवासी चाचा दीपेश पिता सूरजसिंह देशवाली (42), उनका भतीजा प्रेमेंद पिता मयाराम (22) और सीताराम पिता सतीश (38) तीनाें बाइक से इंदाैर जा रहे थे। इसी दाैरान इंदाैर - बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर देवास बावड़ी के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हाेकर फिसल गई। इसमें तीनाें घायल हाे गए। उन्हें निजी नर्सिंग हाेम में भर्ती कराया है। इसमें भतीजा प्रेमेंद्र और सीताराम काे सिर में अधिक चाेट आई है। दाेनाें काे प्राथमिक उपचार के बाद इंदाैर रैफर कर िदया है।
खबरें और भी हैं...