पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News Three Months Ago The Construction Of The Bridge Dug Pit Work Stopped Accidents On The Shabby Culvert

तीन महीने पहले पुल बनाने खोदे गड्ढे, काम बंद, जर्जर पुलिया पर हो रहे हादसे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आठनेर मार्ग पर ग्राम मासोद के पास अंभोरा नदी पर अंग्रेजों के जमाने में बनी पुलिया है। पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। केंद्रीय सड़क निधि से मुलताई से भैंसदेही तक 83 किमी लंबे मार्ग का सीमेंटीकरण डेढ़ साल पहले ही हुआ लेकिन सीसी रोड निर्माण के लिए स्वीकृत एस्टीमेट में अंभाेरा नदी की पुलिया को शामिल नहीं किया था। इस कारण इस पुलिया के स्थान पर 3 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत से सेतु निर्माण विभाग पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए टेंडर होकर तीन महीने पहले ठेकेदार ने पुल निर्माण के लिए नदी में गड्ढों की खुदाई शुरू कर दी। लगभग एक सप्ताह तक काम भी चला। इसके बाद से काम बंद है।

अब भी पुरानी पुलिया के ऊपर से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। पुलिया पर गड्ढे और पत्थर होने से वाहनों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। रात के समय पुलिया के गड्ढे और पत्थरों से दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इसके बाद भी विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है। सेतु निर्माण विभाग के उपयंत्री एन सलामे ने बताया ठेकेदार को जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बारिश के पहले निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

निर्माण कार्य बंद हाेने से ग्रामीणों में आक्रोश

मुलताई से आठनेर मार्ग पर अंभोरा नदी की पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जिससे इस मार्ग से आवाजाही करने वाले दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम मासोद, सावंगी, वायगांव, हिवरखेड़, सिरड़ी, बिसनूर सहित अन्य गांवों के ग्रामीणों का कहना है मुलताई मार्ग पर स्थित यह पुलिया कभी भी धराशायी हो सकती है। जिससे मुलताई आने-जाने में दिक्कत होगी। पुलिया के दोनों ओर मोड़ हैं। जिससे दूसरी ओर से आने वाले वाहन नजर नहीं आते हैं। इस स्थिति में यहां दुर्घटनाएं होती हैं। मार्ग निर्माण के दौरान ही पुल का निर्माण भी किया जाना चाहिए था। पीडब्ल्यूडी ने मार्ग निर्माण के एस्टीमेट में पुलिया निर्माण का उल्लेख नहीं किया। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।

अंभोरा नदी पर 3 करोड़ 61 लाख की लागत से बनना है पुल


मुलताई। मासोद के पास अंभोरा नदी की पुलियां पर हो गए गड्ढे।

पुलिया पर नहीं है

सुरक्षा के इंतजाम

ग्रामीणों ने बताया पुलियां की ऊंचाई नदी से लगभग पांच फीट ही है। कुछ देर की बारिश में पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगता है। पुलिया के दोनों ओर सुरक्षा दीवार या रेलिंग भी नहीं है। किसी प्रकार के संकेतक भी नहीं लगे हैं। पुलिया पत्थरों से बनी हुई है। पुलिया दोनों ओर से धंसने भी लगी है। इसके बाद भी इसके ऊपर से बसें सहित अन्य भारी वाहनों की आवाजाही लगातार हो रही है।
खबरें और भी हैं...