पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Three Students Were Caught Cheating By Copying Flying Squad And The Central Head

पर्ची रखकर कर रहे थे नकल, उड़नदस्ते और केंद्राध्यक्ष ने पकड़े तीन छात्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दसवीं बोर्ड की परीक्षा में बने नकल प्रकरण

कक्षा दसवीं बोर्ड की परीक्षा के दौरान गुरुवार को गणित विषय के प्रश्नपत्र में जिले में तीन नकल प्रकरण बनाए गए। छात्रों द्वारा कॉपी में पर्ची रखकर नकल की जा रही थी। उड़नदस्ता दल व केंद्राध्यक्ष ने नकल पकड़कर प्रकरण बनाए। जिला शिक्षा अधिकारी एलएल सुनारिया ने बताया संयुक्त संचालक लोक शिक्षण एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कार्य विभाग के उड़नदस्तों द्वारा एक-एक तथा परीक्षा केन्द्राध्यक्ष द्वारा एक नकल प्रकरण बनाया गया। इस दौरान उड़नदस्तें ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सातनेर में 1 व शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई में 1 नकल और शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचोली स्थित परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष ने एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। प्रश्न पत्र में 26737 में से 951 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...