पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarni News Mp News Tradition In Meghnad Fair Young Men And Women Of Tribal Society Choose Their Life Partner

परंपरा: मेघनाद मेले में आदिवासी समाज के युवक-युवती चुनते हैं अपना जीवन साथी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के प्रसिद्ध मेले में शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी परंपरा अनुसार बाबा मेघनाद की पूजा-अर्चना की। नवनिर्मित मेघनाद बाबा स्थल पर आए हुए श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मेघनाद बाबा की परिक्रमा लगाई। मेले को लेकर पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा बल तैनात किया। मेले में चोपना, रानीपुर, सारनी अाैर घोड़ाडोंगरी के पुलिसकर्मी सुरक्षा की बागडोर संभाले हुए थे। मेले का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया अाैर संतुष्टि व्यक्त की। मेले को लेकर ऐसी मान्यता है कि आदिवासी समाज के युवक-युवती इस मेले के जरिए अपने जीवनसाथी का चुनाव करते हैं। वहीं यह भी कहा जाता है कि इस मेले में बाबा मेघनाद की पूजा करने से पशुधन अाैर परिवार खुशहाल होता है। मेले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोग अपनी परंपरा अनुसार नाचते, गाते ढोल बजाते हुए मेले में पहुंचे। ग्राम पंचायत ने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए थे।

मेघनाथ मेले के साथ संकट मोचन हनुमान मंदिर बाजारढाना में एक दिनी राम सत्ता प्रतियोगिता शुरू हुई। रामसत्ता प्रतियोगिता में भोपाल-इटारसी सहित आसपास के 14 भजन मंडलों ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी की। प्रतियोगिता गुरुवार देर रात को होगी। जहां पर विजेताओं को इनाम का वितरित करेंगे।

घाेड़ाडाेंगरी। रामसत्ता प्रतियाेगिता में प्रस्तुति देते हुए मंडलाें के सदस्य।
खबरें और भी हैं...