ट्रक ने बाइक काे मारी टक्कर, भाई- बहन घायल
एक बाइक सवार युवक काे गुरुवार काे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक युवक व सवार लड़की घायल हाे गए। दाेनाें काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर बैतूल जिला अस्पताल भेज दिया। वहां पर उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार एएसआई ब्रह्मदेव मिश्रा ने बताया रविकांत बेले (31) निवासी पाथाखेड़ा-सारनी बाइक से अपनी बुआ की लड़की अंकिता नागले को उनके घर मोखामाल छोड़ने जा रहा था। दोपहर 3 बजे सालीढाना पुलिया के आगे बरेठा से आ रहे ट्रक क्रं. एमपी 34 एच 5662 ने लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाकर बाइक काे टक्कर मार दी। इससे रविकांत बेले और अंकिता नागले गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया घायलाें काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर होने पर दाेनाें काे बैतूल अस्पताल भेजा है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ट्रक काे थाने में खड़ा करवा लिया है।
घाेड़ाडाेंगरी। बाइक सवार काे टक्कर मारने वाले ट्रक काे पुलिस ने थाने में खड़ा करवाया।