- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Two Bike Riders Injured In Collision With Vehicle Near Khambara Toll
खंबारा टोल के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
मुलताई| नेशनल हाईवे पर स्थित खंबारा टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गणेश राजुरकर निवासी वरोरा और अमित पिता दीपक निवासी भद्रावती शनिवार रात बाइक से होली का त्योहार मनाने पाथाखेड़ा से गांव जा रहे थे। हाईवे पर खंबारा टोल प्लाजा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार करने के बाद गणेश के सिर में गंभीर चोट होने से जिला अस्पताल रैफर किया।