- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Unidentified Vehicle Crushes Bike 2 Tribal Youths Returning From Fair Die
अज्ञात वाहन ने बाइक को कुचला, मेले से लौट रहे 2 आदिवासी युवकों की मौत
जामठी के समीप डायवर्सन मार्ग के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारते हुए दाे युवकों काे कुचल कर माैत के घाट उतार दिया। घटना में बाइक चकनाचूर हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिए। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
प्रताप वार्ड टिकारी निवासी मनीष (मेजर) पिता छन्नूलाल धुर्वे (30) तथा सोहन पिता बब्बू कुमरे (28) धौल गांव के मेले से रात काे बाइक से बैतूल लौट रहे थे। जामठी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। घटना की सूचना 100 डायल काे दी। 100 डायल के पुलिसकर्मियों ने शव काे जिला अस्पताल भिजवाने के लिए आधा घंटे तक वाहनों को रोका, लेकिन कोई भी वाहन नहीं रुका। इसके बाद ऑटो चालक दिलीप साहू ने बैतूल से दो ऑटो एंबुलेंस चालक नीलेश चौधरी तथा हिमांशु ठाकुर को बुलाया और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस
रात को घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के फुटेज तलाश रही है। पाढर चौकी प्रभारी हेमंत पांडे ने बताया घटना की जांच में यह सामने आया कि अज्ञात वाहन ने रांग साइड आकर बाइक को टक्कर मारी है। कंट्रोल रूम की मदद से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सोनाघाटी सहित अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी के फुटेज से वाहन की तलाश की जा रही है।
दिवंगत आदिवासी युवकों को आज देंगे श्रद्धांजलि
बैतूल| आदिवासी युवकों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर समस्त आदिवासी संगठन एवं जयस संगठन ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शनिवार शाम 6 बजे दाेनाें ही संगठनों के पदाधिकारी रानी दुर्गावती आडिटोरियम में एकत्रित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद जिला प्रशासन को दोपहर 12 बजे ज्ञापन दिया जाएगा।
जयस का मीडिया प्रभारी था मृतक मनीष
बाइक दुर्घटना में मृतक मनीष धुर्वे जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन में मीडिया प्रभारी था। जिला संयोजक हेमंत सरियाम ने बताया मनीष के पिता रिटायर्ड फौजी हैं। मनीष खेल व युवा कल्याण विभाग में भैंसदेही का ब्लॉक काे-अाडिर्नेटर था। वहीं मृतक सोहन भी संगठन का सदस्य था।
मृतक सोहन
मृतक मनीष धुर्वे
बैतूल। हाईवे पर जामठी के पास वाहन की टक्कर से चकनाचूर बाइक।