पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Vedika Created 10000 Square Feet Artwork By Joining 100 Artists

100 कलाकारों में शामिल होकर वेदिका ने बनाई 10 हजार वर्गफीट की कलाकृति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बैतूूूूूूूल| स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए इंदौर में 1 मार्च को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी पेंटिंग देश भर के 100 कलाकारों ने बनाकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया। इन कलाकारों मेंं भैंसदेही की वेदिका महस्की भी शामिल थी।

वेदिका मस्की इंदौर के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फाइन आर्ट्स की छात्रा है भैंसदेही की वेदिका ने बताया कलाकृति बनाने के लिए 6000 वेस्ट जीन्स का उपयोग किया गया था। 1 मार्च को इंदौर के अलवासा स्थित मार्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के कैंपस में प्रख्यात चित्रकार साहिल लहरी समेत 100 कलाकारों की टीम ने लगभग 6000 जीन्स का उपयोग कर इंदौर के राजवाड़े के 10 हजार वर्ग फिट में कलाकृति बनाई। यह विश्व रिकॉर्ड 1 मार्च को बना, जिसे दिल्ली से आई यूके की टीम की मौजूदगी में वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड (डब्लूबीआर) में दर्ज किया गया।
खबरें और भी हैं...