वार्डवासियों ने की जलप्रदाय का समय निर्धारित करने की मांग
मुलताई| नगर में जलप्रदाय व्यवस्था तेजी से बिगड़ती जा रही है। वार्डों में जलप्रदाय का कोई समय नहीं रह गया। देर रात तक जलप्रदाय किया जा रहा है। अांबेडकर वार्ड, भगतसिंह वार्ड, महावीर वार्ड सहित अन्य वार्ड के लोगों ने जलप्रदाय का समय निर्धारित करने की मांग की है। वार्डवासियों का कहना है पिछले एक सप्ताह से जलप्रदाय का समय बिगड़ गया है। नल कब आएंगे इसका पता नहीं रहता है। दिनभर नलों से पानी आने का इंतजार करते हैं। नपा के उपयंत्री रितेश यादव ने बताया ट्यूबवेलों का जल स्तर कम होने से व्यवस्था बिगड़ी है।