- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Water Mines From 50 Feet Deep Illegal Mines Threaten To Reach
50 फीट गहरी अवैध खदानों से कोल माइंस तक पानी पहुंचने का खतरा
तवा नदी में बनाई गई 50 फीट गहरी अवैध कोयला खदानों के रास्ते तवा नदी का पानी वैध कोयला खदानों तक पहुंचने का खतरा बना हुअा है। दरअसल डब्ल्यूसीएल की कोयला खदानें अवैध खदानाें से 22 किलोमीटर दूर हैं। ऐसे में जमीन के अंदर से ही पानी खदानों पहुंचने का खतरा है। इसे देखते हुए खनिज विभाग ने इन अवैध खदानों को राजस्व विभाग की मदद से पूरी तरह भराव करवाकर पैक करने की प्लानिंग की है। जब तक भराव नहीं हो जाता तवा नदी पर बनाया गया बोरी बंधान नहीं तोड़ा जाएगा।
5 मार्च को खनिज विभाग और राजस्व विभाग ने डुल्हारा गांव के समीप 5 अवैध कोयला खदानें जब्त की थीं। डेटोनेटर की ब्लास्टिंग करके ये खदानें बनाई गईं थीं। दरअसल तवा नदी का पानी यदि इन अवैध गहरी खदानों में घुसा तो जमीन के भीतर कोयले के रास्ते होता हुअा 22 किलोमीटर दूर की कोयला खदानों तक पहुंच सकता है। इसीलिए इन खदानों को परमानेंट बंद किया जाएगा ताकि कोल माफिया इन्हें दोबारा शुरू नहीं कर सके।
खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया डुल्हारा में पकड़ी गई अवैध कोयला खदानें काफी गहरी हैं। इस जगह से लगभग 22 किलोमीटर दूर कोल माइन्स एरिया है। पानी जमीन के भीतर ही भीतर कई बार दूर तक पहुंच जाता है। ऐसे में तवा की इन अवैध खदानों का पानी वहां तक जमीन के भीतर से रिसकर पहुंचे की आशंका है। इसीलिए इन खदानों को परमानेंट तरीके से बंद करवाया जाएगा।
**