- Hindi News
- National
- Betul News Mp News Water Will Be Given Throughout The City On Dhurndi Even If There Is No Supply Day
धुरेंडी पर पूरे शहर में दिया जाएगा पानी, सप्लाई का दिन नहीं होने पर भी मिलेगा
नगर पालिका धुरेंडी के दिन दोपहर में शहर में पानी सप्लाई करेगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच पानी सप्लाई किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में मंगलवार 10 मार्च को पानी सप्लाई का दिन नहीं है, उनमें भी पेयजल सप्लाई दी जाएगी। ताप्ती नदी और माचना नदी दोनों की पाइप लाइनों की सप्लाई ली जाएगी। नपा के सब इंजीनियर नगेन्द्र वागद्रे ने बताया धुरेंडी के दिन दोपहर में पानी सप्लाई दी जाएगी। मंगलवार दोपहर में सप्लाई दी जाएगी। दोपहर से शाम तक सप्लाई देने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए माचना और ताप्ती, दोनों की पाइप लाइन का पानी लिया जाएगा।