पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Multai News Mp News Weekly Market For 21 Lakh Rupees And Daily Market Auctioned For 16 Lakhs

21 लाख रुपए में साप्ताहिक बाजार व 16 लाख में नीलाम हुआ दैनिक बाजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में गुरुवार और रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार और दैनिक बाजार की शुक्रवार काे नीलामी प्रक्रिया हुई।

नपा के सभाकक्ष में बाजार का ठेका लेने वालों ने बोली लगाई। पिछले साल साप्ताहिक बाजार 19 लाख 33 हजार रुपए में नीलाम हुआ था। इस साल साप्ताहिक बाजार की सरकारी बोली 21 लाख 26 हजार 300 रुपए रखी गई थी। बाजार वसूली का ठेका सबसे ऊंची बोली लगाने वाले सूरज उदासी को 21 लाख रुपए में दिया। दैनिक बाजार की सरकारी बोली 13 लाख 24 हजार रुपए रखी गई थी। राजेंद्र शिवहरे ने दैनिक बाजार का ठेका लेने सबसे ऊंची बोली 16 लाख 1 हजार 200 रुपए लगाकर ठेका लिया। वहीं बस स्टैंड विराम शुल्क का ठेका निखिल जैन ने सर्वाधिक बोली 12 लाख 51 हजार रुपए लगाकर हासिल किया।

मुलताई। नगर पालिका के सभाकक्ष में हुई बाजार नीलामी की प्रक्रिया।
खबरें और भी हैं...