पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Betul News Mp News Women And Men Should Not Be Discriminated Against Mla

महिला और पुरुष के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए : विधायक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला व बाल विकास विभाग द्वारा मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक निलय डागा ने कहा समाज में महिलाओं को शक्ति के रूप में माना गया है। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं शुरु से ही आगे रही है। समाज में महिला-पुरूष के बीच में भेदभाव नहीं होना चाहिए। कलेक्टर राकेश सिंह ने कहा जिले में वर्तमान में समृद्धि के साथ लिंगानुपात पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चियों को शिक्षित करने एवं समाज में लिंगानुपात के संतुलन के प्रति जागरूकता लाने की बहुत जरूरत है। इस कार्यक्रम में पत्रकार श्रीमती गौरी बालापुरे, रेल्वे स्टेशन पर कुली के रूप में कार्यरत सुश्री दुर्गा, संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली श्रीमती साधना मिश्रा सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...