पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sarni News Mp News Women Are On Par With Men They Are Given By The Constitution Vandana Jharbade

महिला पुरुषाें के बराबर चल रही हैं, ताे यह संविधान की देन : वंदना झरबड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपासिकाओं ने पुष्प गुच्छ से अतिथियाेें का सम्मान किया

त्रिर| बौद्ध विहार समिति, संघमित्रा महिला मंडल, बाैद्धिस्ट महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। त्रिर| बौद्ध विहार प्रांगण में हुए कार्यक्रम की शुरुआत भिक्खूनी संघमित्रा और बैतूल से आईं सामाजिक कार्यकर्ता वंदना झरबड़े ने तथागत भगवान बुद्ध और डाॅ. बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इसके बाद बुद्ध वंदना ग्रहण की। उपासिकाओं ने पुष्प गुच्छ से अतिथियाेें का सम्मान किया।

इस माैके पर उपासिकाएं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखें। सामाजिक कार्यकर्ता वंदना झरबड़े ने कहा आज हम भारत देश में रह रहे हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं, ये सब संविधान की देन है। इसीलिए तो आज संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। संविधान ने ही हमें सब अधिकार दिए हैं। इसके लिए हमारे महापुरुषों ने बहुत मेहनत की है।

संविधान ने हमें अवसर की समानता दी है। महिला दिवस पर महिला के अधिकारों की बात तो करते हैं लेकिन सावित्री बाई फूले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की बात कोई नहीं करता, जिन्होंने अधिकार दिलाने के लिए बहुत त्याग किया है।

इस माैके पर ललिता पाटिल, सुशीला खादीकर, कमला आथनकर, निर्मला वामनकर, सविता सिरसाट, नंदा थमके, सीता नागले, कपिल बंसोड़ ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर समाज की महिलाएं व अन्य लाेग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...