पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • RANIPUR News Mp News Women At The Women39s Conference Do Not Be Afraid Of Injustice Atrocities And Protest Firmly

महिला सम्मेलन में बाेलीं महिलाएं - अन्याय, अत्याचारों से डरें नहीं डटकर विरोध करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीमपुर| अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम मोहदा में ग्रामीण महिला मजदूर और महिला किसान के साथ प्रदीपन संस्था ने दिवस मनाया। इस माैके पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। संस्था सचिव रेखा गुजरे ने सम्मेलन में शामिल ग्रामीण मजदूर, किसान महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। संस्था सचिव ने महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते कहा कि इन अत्याचारों से महिलाएं डरें नहीं डटकर इसका विरोध करें। मोहदा रेंज की रेंजर रंजना शर्मा ने महिला स्वरोजगार के प्रावधान की जानकारी दी। उन्हाेंने 30 महिलाओं को ग्रीन इंडिया की योजना में महिला स्वलंबन के लिए सिलाई का प्रशिक्षण दिया। इस माैके पर मोहदा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा आर्य ने महिला अाैर बाल सुरक्षा के लिए केन्द्र पर मिलने वाली सेवाओं की जानकारी दी। संस्था कार्यकर्ता किरण कागले ने महिला और बालिकाओं की मदद के पुलिस विभाग अाैर महिला बाल विकास विभाग की हेल्पलाइन-100, 1090 और 1091, 1098 की जानकारी दी।
खबरें और भी हैं...