पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांप-सीढ़ी खेलकर महिलाओं ने जाने अधिकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पतौवापुरा स्थित सामुदायिक
भवन में आदिवासी संरचना सेवा संस्थान एवं साथिया वेलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार को
महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में शाहपुर एवं घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की 80 महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्ष उमा गोस्वामी ने महिला दिवस मनाने का उद्देश्य बताया गया। कार्यक्रम में शाहपुर सरपंच श्रीमती मंगिताबाई ने अपने पंचायत के अनुभव साझा किए। गोपालपुर की भागरती मवासे ने अपने अनुभव सुनाकर स्थानीय महिला कारीगरों ने महेंद्र वर्मा, जितेंद्र प्रजापति, विनोद मालवीय, विनीत गोस्वामी ने महिला अधिकार एव स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सांप सीढ़ी खेल के जरिए महिलाओं ने अपने अधिकारों को जाना।

महिला सबला ग्रामसभा का हुआ आयोजन

ब्लॉक में रविवार को सबला ग्राम सभाओं का आयोजन हुआ। बालिकाओं को जन्म लेने, शिक्षा पाने, सुरक्षित रहने और जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अधिकार मिले। मध्यप्रदेश सरकार के इस लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य को लेकर 8 मार्च को विशेष ग्राम सभा सबला महिला सभा का आयोजन किया। इस विशेष सभा में महिला एवं बाल विकास द्वारा बालिका केंद्रित चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।

शाहपुर। सांप-सीढ़ी से खेल के अधिकार जानती हुईं महिलाएं।
खबरें और भी हैं...